LPG Gas Cylender Rate Today: आज कितने में मिल रहा घरेलू गैस? 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर और कमर्शियल के नए रेट जानकर चौंक जाएंगे आप!

LPG Gas Cylender Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नाकेबंदी हटने के बाद बाजार में उम्मीदें बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इससे सप्लाई बेहतर होगी और आने वाले समय में LPG की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

LPG Gas Cylender Rate Today: आज कितने में मिल रहा घरेलू गैस? 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर और कमर्शियल के नए रेट जानकर चौंक जाएंगे आप!

(LPG Gas Cylender Rate Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 16, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: June 16, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हुई।
  • तीन महीनों में दूसरी बार गैस की कीमतों में बढ़ोतरी।
  • उज्ज्वला योजना में सब्सिडी सिलेंडर 9 से घटाकर 4 किए गए।

नई दिल्ली: LPG Gas Cylender Rate Today: हाल के दिनों में LPG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर सीधे आम परिवारों के बजट पर पड़ा है। 7 जून को दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़ाकर 942 रुपये कर दी गई। यह तीन महीनों में दूसरी बढ़ोतरी थी। इससे पहले मार्च में भी प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जिससे घरेलू खर्च बढ़ गया है।

कमर्शियल सिलेंडर और सब्सिडी में बदलाव

घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी है। सरकार का कहना है कि यह कदम ईंधन आपूर्ति को संतुलित रखने और फ्यूल रिजर्व को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से राहत की उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी हटने की संभावना से LPG कीमतों में कमी की उम्मीद बढ़ गई है। माना जा रहा है कि सप्लाई सामान्य होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घट सकते हैं जिसका असर भारत में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें कुछ समय लग सकता है।

कीमतों में कमी के लिए करना होगा इंतजार

विशेषज्ञों के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद शिपिंग ट्रैफिक सामान्य होने और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बहाल होने में 40 से 50 दिन लग सकते हैं। इसके बाद ही अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट का असर दिखेगा। सरकारी तेल कंपनियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसके बाद ही कीमतों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि 1 जुलाई 2026 की मासिक समीक्षा में LPG दामों पर कुछ राहत मिल सकती है।

शहरवार LPG सिलेंडर की कीमतें (घरेलू और कमर्शियल)

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली ₹ 942.00 ₹ 3,113.50
मुंबई ₹ 941.50 ₹ 3,067.50
कोलकाता ₹ 968.00 ₹ 3,256.00
चेन्नई ₹ 957.50 ₹ 3,283.00
जयपुर ₹ 945.50 ₹ 3,141.00
नोएडा ₹ 939.50 ₹ 3,113.50
पटना ₹ 1,031.50 ₹ 3,400.50
भुवनेश्वर ₹ 968.00 ₹ 3,290.50
चंडीगढ़ ₹ 951.50 ₹ 3,136.00

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।