हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: July 7, 2021 9:37 am IST

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 468 रुपये की तेजी के साथ 69,980 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 468 रुपये यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,980 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 10,034 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में चांदी में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में चांदी कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.45 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में