Badaun Road Accident: सड़क पर अचानक आई आफत, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, पूरे इलाके में मची चीख पुकार
Badaun Road Accident: सड़क पर अचानक आई आफत, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, पूरे इलाके में मची चीख पुकार
Badaun Road Accident | Photo Credit: AI
- 6 लोगों की मौत
- 3 लोग घायल
- कछला और मुरब्बा नगला गांव के निवासी मृतकों में शामिल
बदायूं: Badaun Road Accident उत्तर प्रदेश में एक भयानक हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
UP Road Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना बदायूं के उझानी क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर हुई है। बताया जा रहा है कि यहां महिलाएं ई-रिक्शा में शादी समारोह में भात की दावत लेकर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे ई रिक्शा सवार 6 लोगों की मौत हो गई। जबकी तीन घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उझानी सीएचसी ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सभी मृतकों की पहचान उझानी क्षेत्र के कछला और मुरब्बा नगला गांव के निवासियों के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- International Yoga Day Chhattisgarh: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में होंगे भव्य आयोजन, CM साय इस जिले में करेंगे सामूहिक योगासन..
- Vande Bharat: 2027 का रण तैयार, माफिया पर वार! योगी ने चला अपना चुनावी ट्रंप कार्ड, क्या चुनावी में माफिया मुक्त यूपी का मुद्दा रहेगा फॉक्स में
- Raipur Serikhedi Loot Case:रायपुर में एक और बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट को बनाया निशाना, छीनकर ले गए लाखों रुपए

Facebook


