चांदी का वायदा भाव एक प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किग्रा पर

चांदी का वायदा भाव एक प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किग्रा पर

चांदी का वायदा भाव एक प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किग्रा पर
Modified Date: March 5, 2026 / 09:06 pm IST
Published Date: March 5, 2026 9:06 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर झुकाव बढ़ने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें 1,844 रुपये उछलकर 2.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 1,844 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 2,67,404 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 6,353 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि ईरान से जुड़े लंबे संघर्ष की चिंताओं के कारण निवेशकों के सतर्क रहने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी जिससे अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में बढ़त के साथ चांदी में भी बढ़त हुई।

हालांकि, अप्रैल डिलीवरी वाला सोना वायदा 210 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 1,61,315 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,445 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में मई अनुबंध वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 1.07 डॉलर यानी 1.29 प्रतिशत बढ़कर 84.25 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 29.56 डॉलर या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 5,164.26 डॉलर प्रति औंस हो गया।

ऑगमोंट में शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापार तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग लौटने से चांदी और सोना हाल के निचले स्तर से वापस उछले हैं।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में