चांदी वायदा भाव में 2,369 रुपये की तेजी

चांदी वायदा भाव में 2,369 रुपये की तेजी

चांदी वायदा भाव में 2,369 रुपये की तेजी
Modified Date: August 21, 2026 / 04:04 pm IST
Published Date: August 21, 2026 4:04 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.97 प्रतिशत बढ़कर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 2,369 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,612 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 2,663 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, प्रतिभागियों के नए सौदे से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.28 प्रतिशत बढ़कर 68.95 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में