LPG Gas e-KYC Last Date: बस 2 दिन में निपटा लें ये जरूरी काम, वरना गैस सिलेंडर के लिए काटने पड़ सकते हैं ऑफिस के चक्कर!

LPG Gas e-KYC Last Date: अगर आपके घर में इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस का कनेक्शन है तो ई-केवाईसी जरूर पूरी कर लें। LPG कनेक्शन की e-KYC के लिए आखिरी तारीख 23 अगस्त 2026 है। अगर आपने अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो समय रहते ई-केवाईसी पूरा करा लें।

LPG Gas e-KYC Last Date: बस 2 दिन में निपटा लें ये जरूरी काम, वरना गैस सिलेंडर के लिए काटने पड़ सकते हैं ऑफिस के चक्कर!

(LPG Gas e-KYC Last Date/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: August 21, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: August 21, 2026 2:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 23 अगस्त है LPG ई-केवाईसी की आखिरी तारीख।
  • घर बैठे मोबाइल से पूरी कर सकते हैं KYC।
  • इंडेन, भारत गैस और HP गैस ग्राहकों के लिए डिजिटल सुविधा।

बिजनेस: LPG Gas e-KYC Last Date: अगर आपके घर में इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस का सिलेंडर है तो 23 अगस्त 2026 की तारीख (LPG Gas e-KYC Last Date) आपके लिए बेहद अहम है। एलपीजी कनेक्शन की e-KYC और आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने की समयसीमा बहुत नजदीक है। इसलिए जिन ग्राहकों की e-KYC अभी बाकी है उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें। ऐसा नहीं करने पर कनेक्शन पर अस्थायी रोक लग सकती है और घरेलू दर पर सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है। लेकिन इसका मतलब कनेक्शन हमेशा के लिए बंद होना नहीं है।

घर बैठे मोबाइल से होगी KYC

एलपीजी ग्राहक बिना गैस एजेंसी जाए मोबाइल से ई-केवाईसी पूरी (LPG Gas e-KYC Last Date) कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर, गैस कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर, कंज्यूमर नंबर या एलपीजी आईडी और स्मार्टफोन की जरूरत होगी। आधार फेस ऑथेंटिकेशन के लिए FaceRD ऐप की जरूरत पड़ती है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऐप में KYC का स्टेटस जरूर चेक करें।

इंडेन ग्राहकों के लिए तरीका

इंडेन ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं। ऐप में लॉगिन करने के बाद एलपीजी कनेक्शन चुनें और ई-केवाईसी या आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प देखें। जरूरत होने पर एलपीजी आईडी लिंक करें। सहमति देने के बाद FaceRD ऐप से चेहरे का स्कैन पूरा करना होगा। इसके बाद वापस ऐप में जाकर KYC स्टेटस चेक करें।

भारत गैस ग्राहक ऐसे करें KYC

भारत गैस ग्राहक Hello BPCL ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद अपना एलपीजी कनेक्शन चुनें और आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प खोलें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। e-KYC पूरी होने के बाद उसका स्टेटस भी जरूर देखें।

HP गैस ग्राहकों के लिए सुविधा

HP गैस ग्राहक HP Pay ऐप या कंपनी की उपलब्ध आधार ऑथेंटिकेशन सुविधा से ई-केवाईसी कर सकते हैं। HPCL के अनुसार, ग्राहक खुद आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं। आधार को एलपीजी खाते से जोड़ना सब्सिडी से जुड़ी सेवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है। इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करना बेहतर है।

अगर e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?

अगर ई-केवाईसी लंबित रहती है तो कनेक्शन पर अस्थायी रोक लग सकती है और घरेलू कीमत पर सिलेंडर लेने (LPG Gas e-KYC Last Date) में दिक्कत आ सकती है। लेकिन कनेक्शन स्थायी रूप से खत्म नहीं होगा। e-KYC पूरी करने के बाद इसे दोबारा नियमित कराया जा सकता है। किसी अनजान लिंक पर आधार या OTP साझा न करें। जानकारी के लिए केवल अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या ग्राहक सेवा का इस्तेमाल करें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।