चांदी का वायदा भाव 38 रुपये बढ़कर 96,093 रुपये प्रति किलोग्राम पर

चांदी का वायदा भाव 38 रुपये बढ़कर 96,093 रुपये प्रति किलोग्राम पर

चांदी का वायदा भाव 38 रुपये बढ़कर 96,093 रुपये प्रति किलोग्राम पर
Modified Date: March 4, 2025 / 04:41 pm IST
Published Date: March 4, 2025 4:41 pm IST

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) प्रतिभागियों के अपने दांव बढ़ाने से मंगलवार को चांदी की कीमत 38 रुपये बढ़कर 96,093 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 38 रुपये या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 96,093 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,264 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 31.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में