चांदी वायदा कीमत में 7,100 रुपये का उछाल
चांदी वायदा कीमत में 7,100 रुपये का उछाल
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 7,100 रुपये बढ़कर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच चांदी के वायदा भाव में तेजी आई।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 7,100 रुपये यानी 3.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 509 लॉट का कारोबार हुआ।
इसी प्रकार, चांदी के जून डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 5,488 रुपये यानी 2.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,43,742 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 7,635 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार तीसरी बैठक में दरों में कोई बदलाव न करने के बाद वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई, जिससे घरेलू धातु की कीमतों को भी समर्थन मिला।
विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में जून के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 1.79 डॉलर यानी 2.49 प्रतिशत बढ़कर 73.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


