हाजिर मांग आने से चांदी वायदा में तेजी

हाजिर मांग आने से चांदी वायदा में तेजी

हाजिर मांग आने से चांदी वायदा में तेजी
Modified Date: January 10, 2024 / 04:30 pm IST
Published Date: January 10, 2024 4:30 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण बुधवार को सटोरियों की तरफ से सौदे बढ़ाए जाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 263 रुपये उछलकर 72,310 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च आपूर्ति के लिए चांदी का अनुबंध 263 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 72,310 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 24,327 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमतों में वृद्धि मुख्य रूप से सकारात्मक घरेलू रुझान के कारण सटोरियों के ताजा स्थिति बनाने के कारण हुई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 23.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में