मजबूत वैश्विक रुख के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत वैश्विक रुख के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत वैश्विक रुख के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: April 6, 2026 / 06:48 pm IST
Published Date: April 6, 2026 6:48 pm IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 2,273 रुपये की तेजी के साथ 2.34 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2,273 रुपये यानी एक प्रतिशत की तेजी के साथ 2,34,768 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी इसलिए हुई, क्योंकि निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दी गई नई चेतावनियों के बाद पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर नज़र रखे हुए थे।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी गिरकर 111.33 डॉलर प्रति बैरल रह गईं, जो मामूली गिरावट को दर्शाता है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच कारोबारी सतर्क बने हुए हैं।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में