हाजिर मांग से चांदी का वायदा भाव बढ़ा

हाजिर मांग से चांदी का वायदा भाव बढ़ा

हाजिर मांग से चांदी का वायदा भाव बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 22, 2022 3:11 pm IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 136 रुपये की तेजी के साथ 57,434 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 136 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,434 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 16,662 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के चलते कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में