मजबूत मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 3, 2022 3:15 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग से कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 909 रुपये की तेजी के साथ 57,767 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 909 रुपये यानी 1.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,767 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 15,999 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 19.35 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा

रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में