मजबूती मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूती मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूती मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: October 14, 2022 3:20 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) मजबूती हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 70 रुपये चढ़कर 57,210 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का अनुबंध 70 रुपये या 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,210 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर हुआ। इसमें 19,574 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, सकारात्मक घरेलू रुख के बीच प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18.93 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

भाषा जतिन अजय

अजय


लेखक के बारे में