चांदी की वायदा कीमत 2,058 रुपये चढ़कर 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
चांदी की वायदा कीमत 2,058 रुपये चढ़कर 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर नई अनिश्चितता के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,53,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 2,058 रुपये या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 2,53,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 2,095 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 80.41 डॉलर या 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.44 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


