मजबूत मांग से वायदा बाजार में चांदी 330 रुपये मजबूत

मजबूत मांग से वायदा बाजार में चांदी 330 रुपये मजबूत

मजबूत मांग से वायदा बाजार में चांदी 330 रुपये मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: October 18, 2022 3:16 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के चलते कारोबारियों के सौदे बढ़ाये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 330 रुपये चढ़कर 56,637 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी के अनुबंध का भाव 330 रुपये या 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,637 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 21,346 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, सकारात्मक घरेलू रुख के बीच प्रतिभागियों के ताजा सौदों से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में