Silver Price Today: 16 मार्च को चांदी के दाम में भारी गिरावट, एक ही दिन में 5,000 रुपये फिसले, देखें अपने शहर में आज एक तोले का भाव कितना बदल गया

Silver Price Today: सोमवार, 16 मार्च को हफ्ते की शुरुआत में चांदी के भाव (Silver Price) में गिरावट देखी गई। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गया। इस गिरावट में चांदी प्रति किलोग्राम लगभग 5,000 रुपये तक सस्ती हुई है।

Silver Price Today: 16 मार्च को चांदी के दाम में भारी गिरावट, एक ही दिन में 5,000 रुपये फिसले, देखें अपने शहर में आज एक तोले का भाव कितना बदल गया

(Silver Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 16, 2026 / 11:12 am IST
Published Date: March 16, 2026 11:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • 16 मार्च को चांदी के दाम में गिरावट।
  • दिल्ली में 1 किग्रा चांदी 2,70,000 रुपये पर।
  • चेन्नई और हैदराबाद में 1 किग्रा चांदी 2,79,900 रुपये।

नई दिल्ली: Silver Price Today in India आज सोमवार, 16 मार्च को हफ्ते की शुरुआत में चांदी के भाव (Silver Price Today) में गिरावट देखी गई है। दिल्ली से सराफा बाजार में चांदी का भाव 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इसमें गिरावट करीब 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में चांदी का भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

आज दिल्ली में चांदी के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹270 ₹275 – ₹5
8 ग्राम ₹2,160 ₹2,200 – ₹40
10 ग्राम ₹2,700 ₹2,750 – ₹50
100 ग्राम ₹27,000 ₹27,500 – ₹500
1000 ग्राम (1 किलो) ₹2,70,000 ₹2,75,000 – ₹5,000

क्यों आ रही है गिरावट? (Silver Price Drop)

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ा है। आमतौर पर वैश्विक अनिश्चितता के समय निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति की ओर रुख करते हैं, लेकिन इस बार चांदी की कीमतों (Silver Rate) में गिरावट का कारण बाजार में सप्लाई ज्यादा और मांग कम होना बताया जा रहा है। यही वजह है कि सोने और चांदी दोनों के दाम दबाव में हैं।

आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव (₹) 1 किग्रा चांदी का भाव (₹)
दिल्ली ₹2,700 ₹2,70,000
मुंबई ₹2,700 ₹2,70,000
अहमदाबाद ₹2,700 ₹2,70,000
चेन्नई ₹2,799 ₹2,79,900
कोलकाता ₹2,700 ₹2,70,000
हैदराबाद ₹2,799 ₹2,79,900
जयपुर ₹2,700 ₹2,70,000
भोपाल ₹2,700 ₹2,70,000
लखनऊ ₹2,700 ₹2,70,000
चंडीगढ़ ₹2,700 ₹2,70,000

मिडिल ईस्ट की स्थिति (International Market)

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव 28 फरवरी 2026 से बढ़ा है। उस समय अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी, जबकि ईरान ने जवाब में इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसके बाद से मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी दिख रहा है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में चांदी की कीमतें

दिनांक 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किग्रा (₹) बदलाव (₹)
16 मार्च 2026 ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000 -5,000
15 मार्च 2026 ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000 0
14 मार्च 2026 ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000 -5,000
13 मार्च 2026 ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000 0
12 मार्च 2026 ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000 -10,000
11 मार्च 2026 ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000 0
10 मार्च 2026 ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000 10,000
09 मार्च 2026 ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000 -5,000
08 मार्च 2026 ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000 0
07 मार्च 2026 ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000 0

एक्सपर्ट का मानना (Expert Opinion)

विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में यह संघर्ष अब 15 दिनों से अधिक समय से जारी है। अभी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। इसलिए आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।