Silver Price Today: गहने खरीदने का शानदार मौका! एक ही बार में 16 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Silver Price Today: गहने खरीदने का शानदार मौका! एक ही बार में 16 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Silver Price Today: गहने खरीदने का शानदार मौका! एक ही बार में 16 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Silver Price Today | Photo Credit: AI

Modified Date: May 15, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: May 15, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • MCX पर चांदी की कीमत गिरी
  • 16,352 रुपये की गिरावट, 2.74 लाख रुपये प्रति किलो
  • कॉमेक्स पर 7.52% की गिरावट

नयी दिल्ली: Silver Price Today वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 16,352 रुपये घटकर 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह (Silver Price) गई। यह गिरावट अमेरिका में बढ़ती मुद्रास्फीति चिंताओं और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार के बीच आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 16,352 रुपये या 5.62 प्रतिशत टूटकर 2,74,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 7,908 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Silver Price Today विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत डॉलर, अमेरिकी कोष बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि और कीमती धातुओं के पूरे समूह में व्यापक कमजोरी ने चांदी की कीमतों पर दबाव डाला। वैश्विक बाजारों में, न्यूयॉर्क में जुलाई अनुबंध के लिए कॉमेक्स चांदी की वायदा कीमत 6.42 अमेरिकी डॉलर या 7.52 प्रतिशत टूटकर 78.90 डॉलर प्रति औंस रह गई।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।