वायदा बाजार में चांदी का भाव नरम

वायदा बाजार में चांदी का भाव नरम

वायदा बाजार में चांदी का भाव नरम
Modified Date: May 18, 2023 / 01:05 pm IST
Published Date: May 18, 2023 1:05 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) कमजोर मांग के बीच सटोरियों के सौदा कम किये जाने से वायदा बाजार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 214 रुपये की गिरावट के साथ 72,444 रुपये प्रति किलो रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 214 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 72,444 रुपये किलो रहा। इसमें 15,142 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा रमण

रमण


लेखक के बारे में