नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) कारोबारियों की बिकवाली के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी का भाव 1,258 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,755 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 1,258 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,14,755 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 1,563 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.11 प्रतिशत टूटकर 58.46 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा निहारिका
निहारिका