वायदा कारोबार में चांदी 568 रुपये टूटकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

वायदा कारोबार में चांदी 568 रुपये टूटकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

वायदा कारोबार में चांदी 568 रुपये टूटकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर
Modified Date: September 10, 2026 / 12:11 pm IST
Published Date: September 10, 2026 12:11 pm IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) बाजार प्रतिभागियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 568 रुपये टूटकर 2,43,645 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 568 रुपये या 0.23 प्रतिशत घटकर 2,43,645 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस दौरान 1,262 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि बाजार प्रतिभागियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।

वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.50 प्रतिशत चढ़कर 67.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में