iPhone Duo Launch: इंतजार हुआ खत्म, लॉन्च हुआ Apple का सबसे महंगा Foldable iPhone Duo, जानिए भारत में कीमत और कब से होगी बिक्री
iPhone Duo Launch: इंतजार हुआ खत्म, लॉन्च हुआ Apple का सबसे महंगा Foldable iPhone Duo, जानिए भारत में कीमत और कब से होगी बिक्री
iPhone Duo Launch | Photo Credit: IBC24
- एप्पल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo
- iPhone 18 Pro और 18 Pro Max भी लॉन्च किया
- भारत में iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपए
नयी दिल्ली: iPhone Duo Launch एप्पल ने बुधवार को आईफोन की नवीनतम शृंखला पेश की। एक सितंबर को टिम कुक की जगह सीईओ का पद संभालने वाले कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस ने कार्यक्रम की शुरुआत की। टर्नस ने कहा कि आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स (iPhone 18 Pro Max) में बैटरी, कैमरा और फोन के प्रदर्शन में सुधार किए गए हैं। (Apple iPhone 18) नए आईफोन में एप्पल ने सिरी की नई कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमताओं पर भी जोर दिया है और गोपनीयता तथा सुरक्षा को प्रमुखता दी है।
iPhone Duo Launch कंपनी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एप्पल ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘आईफोन डुओ’ (Apple foldable iPhone) पेश किया। यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा मोबाइल फोन है, जो 23 अक्टूबर से भारत में 2.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। सैमसंग, मोटोरोला और गूगल जैसे प्रतिस्पर्धी पहले ही फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर चुके हैं।
विश्लेषक दिपांजन चटर्जी के अनुसार, एप्पल आमतौर पर नई तकनीक में जल्दबाजी नहीं करता और बाजार की संभावनाएं स्पष्ट होने के बाद उसमें प्रवेश करता है। वैश्विक मेमोरी चिप की कमी के कारण नए आईफोन की कीमत पिछली शृंखला से अधिक होने की संभावना है। (iPhone 18 Pro Max price) पिछले साल पेश आईफोन 17 में नया बेहद पतला ‘एयर’ मॉडल भी शामिल था, जिसकी बिक्री अच्छी रही है। एक बयान के अनुसार, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स भारत में 18 सितंबर से क्रमशः 1,64,900 और 1,79,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
From iPhone Duo, iPhone 18 Pro, and iPhone 18 Pro Max to Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4, and AirPods 5… here’s a look at all of the latest announcements dropping today! #AppleEvent pic.twitter.com/YvswtNEA7m
— Tim Cook (@tim_cook) September 9, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: ‘गूंज’ vs ‘कैंपन’… GEN-Z किसके फैन? युवाओं को साधने की रेस हुई तेज, पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या ख़ास करेगी भाजपा?
- Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: आज इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, कई राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, पढ़ें अपना भविष्यफल
- MP News: विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव, सागर मामले में न्यायिक जांच के दिए आदेश, नए कमिश्नर और IG की तैनाती

Facebook


