Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में लगे चार चाँद.. 2.36 लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंची कीमत, इस साल भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Silver Rate Today 27th December 2025: चांदी की कीमत दस दिनों में ₹36,920 बढ़ गई है। 12 दिसंबर को इसका भाव ₹1,95,180 प्रति किलोग्राम था। चांदी ने इस साल अब तक 150% से अधिक का रिटर्न दिया है।

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में लगे चार चाँद.. 2.36 लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंची कीमत, इस साल भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Silver Rate Today 27th December 2025 || Image- IBC24 News File

Modified Date: December 27, 2025 / 11:52 am IST
Published Date: December 27, 2025 11:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • चांदी ₹2.36 लाख प्रति किलो के पार
  • 10 दिनों में ₹36,920 की बढ़त
  • इस साल 150% से ज्यादा रिटर्न

Silver Rate Today: नई दिल्ली: इन दिनों सोने और चांदी की कीमतें अपने-अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रही थीं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में ₹13,117 की वृद्धि हुई और यह ₹2,36,100 प्रति किलोग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को इसकी कीमत ₹2,18,983 प्रति किलोग्राम थी।

इस साल चांदी में कितनी बढ़ोतरी?

चांदी की कीमत दस दिनों में ₹36,920 बढ़ गई है। 12 दिसंबर को इसका भाव ₹1,95,180 प्रति किलोग्राम था। चांदी ने इस साल अब तक 150% से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, सोने की कीमत में ₹1,287 की वृद्धि हुई और यह ₹1,37,914 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बुधवार को सोने का भाव ₹1,36,627 प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमत में वृद्धि के 3 मुख्य कारण

  • औद्योगिक मांग: सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में भारी उपयोग के कारण, चांदी अब केवल आभूषण नहीं रह गई है, बल्कि एक आवश्यक कच्चा माल बन गई है।
  • ट्रंप के टैरिफ को लेकर डर: अमेरिकी कंपनियां चांदी का भंडार जमा कर रही हैं, वैश्विक आपूर्ति की कमी के कारण कीमतें बढ़ रही हैं।
  • उत्पादन में प्रभाव: प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी निर्माता अग्रिम खरीददारी कर रहे हैं, जिससे आने वाले महीनों में तेजी का रुख जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown