हाजिर मांग से वायदा बाजार में चांदी में तेजी

हाजिर मांग से वायदा बाजार में चांदी में तेजी

हाजिर मांग से वायदा बाजार में चांदी में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: August 26, 2022 5:43 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 65 रुपये की तेजी के साथ 55,454 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह की डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 65 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,454 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 11,796 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख के कारण कारोबारियों के ताजा सौदों से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 19.18 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में