वायदा बाजार में चांदी 247 रुपये फिसली

वायदा बाजार में चांदी 247 रुपये फिसली

वायदा बाजार में चांदी 247 रुपये फिसली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: September 23, 2022 3:28 pm IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 247 रुपये फिसलकर 57,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का भाव 247 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,780 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 15,871 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.53 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में