सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा, भारत में निवेश आंतरिक संसाधनों से वित्तपोषित

सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा, भारत में निवेश आंतरिक संसाधनों से वित्तपोषित

सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा, भारत में निवेश आंतरिक संसाधनों से वित्तपोषित
Modified Date: September 9, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: September 9, 2026 7:48 pm IST

सिंगापुर, नौ सितंबर (भाषा) सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) ने मंगलवार को कहा कि भारत में उसका निवेश आंतरिक संसाधनों से किया गया है और आगे भी इन्हें इसी तरह वित्तपोषित किया जाएगा।

सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एसआईए का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सिंगापुर की संसद में एक विपक्षी सांसद ने सवाल किया कि क्या सिंगापुर एयरलाइंस की विदेशी सहयोगी कंपनियों में हुए नुकसान का आकलन देश में आवश्यक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की उसकी क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कंपनी ने कहा कि एयर इंडिया में उसका निवेश कंपनी के निदेशक मंडल की मंजूरी और पूंजी आवंटन व्यवस्था के तहत किया गया है। कंपनी के पास 30 जून तक 10.48 अरब सिंगापुर डॉलर (8.27 अरब अमेरिकी डॉलर) की नकदी और नकदी समकक्ष राशि थी, जबकि उसकी एक साल के भीतर चुकाई जाने वाली देनदारियां तीन अरब सिंगापुर डॉलर से कम थीं।

एसआईए ने कहा कि एयर इंडिया के ग्राहक अनुभव और परिचालन प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

कंपनी ने कहा कि एयर इंडिया में निवेश से दोनों एयरलाइंस के बीच वाणिज्यिक सहयोग बढ़ा है और भारत तथा सिंगापुर की विमानन केंद्र के रूप में पूरक भूमिका मजबूत हुई है।

एसआईए ने 2013 में टाटा संस के साथ संयुक्त उद्यम के रूप में विस्तारा की स्थापना की थी। नवंबर, 2024 में विस्तारा का एयर इंडिया में विलय होने के बाद एसआईए की एयर इंडिया समूह में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई।

भाषा अजय यासिर

अजय


लेखक के बारे में