स्कोडा अगले महीने से वाहनों के दाम 1.2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

स्कोडा अगले महीने से वाहनों के दाम 1.2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

स्कोडा अगले महीने से वाहनों के दाम 1.2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी
Modified Date: September 29, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: September 29, 2026 6:55 pm IST

मुंबई, 29 सितंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता स्कोडा ऑटो इंडिया ने मंगलवार को कहा कि लागत बढ़ने की वजह से वह एक अक्टूबर से अपनी कारों की कीमतों में 1.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि कीमतों में यह संशोधन मॉडल और संस्करणों के हिसाब से अलग-अलग होगा। हालांकि, अधिकतम बढ़ोतरी 20,000 रुपये तक सीमित रहेगी।

कंपनी ने कहा, “इस संशोधन के तहत ब्रांड के भारत में उपलब्ध सभी मॉडल की शोरूम कीमतों में 1.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी।”

स्कोडा ऑटो इंडिया फिलहाल काइलाक, स्लाविया, कुशाक, कोडियाक, ऑक्टेविया आरएस और सुपर्ब मॉडल की बिक्री करती है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में