कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: May 21, 2021 9:46 am IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 41 रुपये की हानि के साथ 6,990 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 41 रुपये अथवा 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,990 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 59,880 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: सोयाबीन की कीमतों में गिरावट आई।

सोयाबीन के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 52 रुपये अथवा 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,650 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 14,255 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में