ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 6, 2021 / 10:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन की कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 7,595 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 150 रुपये अथवा 2.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,595 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 47,365 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसकी वजह से वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश