ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 10:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोयाबीन की कीमत 10 रुपये की तेजी के साथ 7,782 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 रुपये अथवा 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,782 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 7,935 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई।

दूसरी ओर, सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत छह रुपये अथवा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,343 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 56,335 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश