कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा में गिरावट

  •  
  • Publish Date - January 28, 2021 / 11:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में वृहस्पतिवार को सोयाबीन का दाम छह रुपये की गिरावट के साथ 4,568 रुपये प्रति क्विन्टल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव छह रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,568 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,58,975 लॉट के लिये सौदे किये गये।

मार्च माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव सात रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,551 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,29,540 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश