ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: October 21, 2020 8:49 am IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के रुख के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन की कीमत 39 रुपये की तेजी के साथ 4,344 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 39 रुपये अथवा 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,344 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 88,880 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 45 रुपये अथवा 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,375 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 43,670 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की अधिक मांग को देखते हुए सटोरियों में ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में