ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: November 20, 2020 12:52 pm IST

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) सकारात्मक हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 28 रुपये की तेजी के साथ 4,541 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में अधिक मांग को देखते हुए सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये अथवा 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,541 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 55 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

दूसरी ओर, सोयाबीन के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20 रुपये अथवा 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,464 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,62,710 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में