ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: November 25, 2020 8:28 am IST

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन की कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 4,407 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 50 रुपये अथवा 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,407 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,50,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 53 रुपये अथवा 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,414 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 97,025 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मांग में आई तेजी को देखते हुए सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में