ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: January 15, 2021 11:55 am IST

नयी दिल्ली, 15जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन का दाम 27 रुपये की तेजी के साथ 4,690 रुपये प्रति क्विन्टल हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 27 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,690 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 16,670 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार, सोयाबीन के फरवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 11 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,670 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 2,06,255 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि मांग बढ़ने के बाद सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में