ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: September 29, 2020 11:07 am IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग को देखते हुए व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोयाबीन की कीमत 13 रुपये की तेजी के साथ 3,888 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये अथवा 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,888 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 36,610 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 17 रुपये अथवा 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,880 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 52,650 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण स्थानीय मांग में तेजी आने के बीच सटोरियों द्वारा अपने ताजा सौदों के आकार को बढ़ाना था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में