कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 8, 2020 / 10:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग को देखते हुए कारोबारियों ने ताजा सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोयाबीन की कीमत 29 रुपये की गिरावट के साथ 4,254 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 29 रुपये अथवा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,254 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 78,690 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 27 रुपये अथवा 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,265 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,60,535 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से यहां सोयाबीन वाायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश