कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - January 20, 2021 / 01:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन का दाम 75 रुपये की गिरावट के साथ 4,550 रुपये प्रति क्विन्टल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 75 रुपये यानी 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,550 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 980 लॉट के लिये सौदे किये गये।

फरवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 67 रुपये यानी 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,544 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,98,710 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट दर्ज होने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करना था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश