कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: January 29, 2021 8:22 am IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन का दाम 22 रुपये की गिरावट के साथ 4,609 रुपये प्रति क्विन्टल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 22 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,609 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,38,435 लॉट के लिये सौदे किये गये।

मार्च माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 18 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,597 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,42,860 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में