वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतें अपरिवर्तित

Ads

वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतें अपरिवर्तित

  •  
  • Publish Date - December 1, 2020 / 12:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) वायदा कारोबार में मंगलवार को सोयाबीन की कीमत 4,415 रुपये प्रति क्विन्टल पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4,415 रुपये प्रति क्विन्टल पर अपरिवर्तित रही जिसमें 1,25,950 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये अथवा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,419 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,22,605 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करना था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश