हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 139 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,785 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 139 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,785 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 7,741 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,729.90 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश