हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: July 7, 2021 11:09 am IST

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 200 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 30 पैसे यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 200 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,944 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों की ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में