अभी भी है मौका खरीद लें सोना, लगातार घट रही कीमतों पर लगी लगाम

अभी भी है मौका खरीद लें सोना, लगातार घट रही कीमतों पर लगी लगाम

अभी भी है मौका खरीद लें सोना, लगातार घट रही कीमतों पर लगी लगाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: June 16, 2021 9:32 am IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 123 रुपये की तेजी के साथ 48,547 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

ये भी पढ़ें- राजस्थान : टीकाकरण अभियान ने दो करोड़ को आंकड़ा पार किया

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 123 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,547 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,699 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

ये भी पढ़ें- अब बिना पेंशन प्लान लिए निकाल सकेंगे 5 लाख रुपये का पेंशन फंड, दी ग…

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,861.9 डॉलर प्रति औंस हो गई।


लेखक के बारे में