नयी दिल्ली, 12 अक्ट्रबर (भाषा) हाजिर बाजार में मांग बढ़ने से वायदा बाजार में भी सोने के भाव में मजबूती का रुख रहा। सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोना वायदा भाव 183 रुपये बढ़कर 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर का सोना वायदा भाव 183 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत बढ़कर 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस अनुबंध में 15,183 लॉट के लिये कारोबार किया गया।
विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों के नये सौदे करने से वायदा बाजार में मजबूती का रुख रहा।
न्यूयार्क में सोना 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1,930.20 डालर प्रति औंस रहा।
भाषा
महाबीर
महाबीर