हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: February 15, 2021 9:12 am IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 70 रुपये की तेजी के साथ 6,564 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 70 रुपये अथवा 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,564 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 2,695 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 50 रुपये अथवा 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,550 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 80 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण यहां धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में