अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए श्रीलंका को आईएमएफ से मिलेगी 33.7 करोड़ डॉलर की सहायता

अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए श्रीलंका को आईएमएफ से मिलेगी 33.7 करोड़ डॉलर की सहायता

अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए श्रीलंका को आईएमएफ से मिलेगी 33.7 करोड़ डॉलर की सहायता
Modified Date: December 13, 2023 / 12:24 pm IST
Published Date: December 13, 2023 12:24 pm IST

कोलंबो, 13 दिसंबर (भाषा) आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड ने श्रीलंका के साथ 48 महीने की विस्तारित कोष सुविधा के तहत पहली समीक्षा पूरी कर ली है। इससे नकदी संकट से जूझ रहे देश को व्यापक आर्थिक व ऋण स्थिरता बहाल करने के लिए करीब 33.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता दी जाएगी।

श्रीलंका के वरिष्ठ मिशन प्रमुख पीटर ब्रेउर ने इसकी घोषणा करते हुए यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर जारी करने की पहली समीक्षा को समाप्त करने के लिए चीन के साथ ऋण पुनर्गठन का कार्य अत्यंत गोपनीय आधार पर किया गया।

श्रीलंका ने अपने कुल ऋण का 52 प्रतिशत हिस्सा चीन को देना है।

ब्रेउर ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ सैद्धांतिक रूप से चीनी समझौता श्रीलंका की ऋण पुनर्गठन वार्ता के लिए बेहद अच्छी खबर है। हमने अधिकारियों द्वारा अत्यंत गोपनीय आधार पर साझा किए गए समझौते की प्रमुख वित्त शर्तों का सारांश देखा है।’’

आईएमएफ ने मंगलवार देर रात समीक्षा पूरी की और द्वीप राष्ट्र को 33.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किश्त जारी करने की मंजूरी दे दी। इससे चार साल की सुविधा में संवितरण मूल्य 67 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में