शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 0.36% और निफ्टी 0.23% ऊपर चढ़ा

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 0.36% और निफ्टी 0.23% ऊपर चढ़ा

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 0.36% और निफ्टी 0.23% ऊपर चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: August 6, 2018 10:32 am IST

मुंबई। ग्लोबल मार्केट के मजबूत नजर आ रहे रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त लेकर बंद हुए। सेंसेक्स आज 135.73 अर्थात 0.36% बढ़कर 37,691.89 पर और निफ्टी 26.30 अंक यानि 0.23% बढ़कर 11,387.10 पर बंद हुए।

कारोबार के दौरान आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.26% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.39% की बढ़त आई। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.45% तक बढ़कर बंद हुआ

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, आतंकी धराया

कारोबारी सत्र के दौरान बैंक, ऑटो, मेटल शेयरों में बढ़त नजर आई। बैंक निफ्टी इंडेक्स 203 अंक बढ़कर 27898 के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी ऑटो में 0.44%, निफ्टी मेटल में 0.74% की बढ़त रही।

वहीं आज के टॉप गेनर्स में ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर्स रहे। जबकि टॉप लूजर्स में गेल, डॉ रेड्डी लैब्स, कोटक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचयूएल, सन फार्मा, एशियन पेंट्स के शेयर्स रहे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में