बाजार में मामूली बढ़त, सैंसेक्स 7 अंक और निफ्टी 19.15 अंक चढ़े

Ads

बाजार में मामूली बढ़त, सैंसेक्स 7 अंक और निफ्टी 19.15 अंक चढ़े

  •  
  • Publish Date - August 21, 2018 / 10:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हल्की बढ़त लेकर बंद हुए आज सैंसेक्स 7 अंक यानि 0.018% बढ़कर 38,285.75 पर और निफ्टी 19.15 अंक यानि 0.17% बढ़कर 11,570.90 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.52% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34% बढ़कर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.18% बढ़कर बंद हुआ है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, मोतीलाल वोरा की जगह अहमद पटेल नए कोषाध्यक्ष

इसी तरह बैंकिंग, मेटल में गिरावट रही। बैंक निफ्टी 16 अंक गिरकर 28257 के स्तर पर बंद हुआइसके अलावा निफ्टी मेटल में 0.34%, निफ्टी ऑटो में 0.17% की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं कारोबारी सत्र के दौरान टॉप गेनर्स में यूपीएल, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया, ग्रासिम, लुपिन, एनटीपीसी, ऐक्सिस बैंक, सन फार्मा, विप्रो के शेयर्स रहे जबकि टॉप लूजर्स शेयर्स में टाटा स्टील, बीपीसीएल, वेदांता, एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, आइडिया रहे।

वेब डेस्क, IBC24