मुंबई। वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार मंगलवार को दूसरे दिन बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स आज 202.52 अंकों के उछाल के साथ 38,896.63 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 46.55 अंकों की बढ़त के साथ 11,738.50 पर रहा।
कारोबार के दौरान लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीददारी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.27% ऊपर चढ़ा, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.22% की बढ़त रही। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी तक चढ़ा।
यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त ने ली सर्वदलीय बैठक, मिले ये सुझाव और शिकायतें
कारोबारी सत्र के दौरान आज हिंडाल्को, अदानी बंदरगाह, वेदान्त, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी, टाटा इस्पात टॉप गेनर शेयर्स में रहे। जबकि टॉप लूजर में गेल, यस बैंक, एचपीसीएल, सिप्ला, डॉ रेड्डी लैब्स, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर्स रहे।
वेब डेस्क, IBC24