गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 106.69 अंक लु्ढ़का

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 106.69 अंक लु्ढ़का

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 106.69 अंक लु्ढ़का
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: December 4, 2018 10:59 am IST

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स आज  106.69 अंक अर्थात 0.29 फीसदी कमजोर होकर 36,134.31 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 13.95 अंक अर्थात 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,869.80 पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 49.48 अंकों की तेजी के साथ 36,241 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 3.35 अंकों के मामूली बढ़त लेकर खुला। बता दें कि सोमवार को सेंसेक्स 46.70 अंकों की तेजी के साथ 36,241.00 पर और निफ्टी 7.00 अंकों की बढ़त के साथ 10,883.75 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें : उमा भारती का बयान- नहीं लड़ूंगी 2019 का चुनाव, मरते दम तक करूंगी राजनीति, EVM पर ये कहा 

मंगलवार को टॉप गेनर्स में यस बैंक, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, कोल इंडिया के शेयर्स रहे। जबकि टॉप लूज़र्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफस, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर्स रहे।


लेखक के बारे में