Stock Market Holiday 2025: 1 मई को शेयर बाजार क्यों बंद रहेगा, जानिए इसके पीछे की वजह
Stock Market Holiday 2025: 1 मई को शेयर बाजार क्यों बंद रहेगा, जानिए इसके पीछे की वजह

(Stock Market Holiday 2025, Image Credit: Meta AI)
- 1 मई 2025 (गुरुवार) को शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
- NSE और BSE दोनों में इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट बंद रहेंगे।
- छुट्टी महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर है।
- 30 अप्रैल को सेंसेक्स 46 अंक गिरकर 80,242 और निफ्टी 1.75 अंक गिरकर 24,334 पर बंद हुआ।
Stock Market Holiday 2025: शेयर बाजार में अगर आप ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी और अहम खबर है। दरअसल, गुरूवार 1 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी और सिक्योरिटीज लेंडिंग जैसे सभी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी यानी बाजार में किसी भी तरह का कोई लेन-देन नहीं होगा।
महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के कारण अवकाश
बता दें कि, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। जो राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है। इस दिन महाराष्ट्र में कई आधिकारिक कार्यक्रम, परेड और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, खासकर मुंबई में आयोजित होते हैं। चूंकि, मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है, इसलिए इस अवसर पर शेयर बाजार भी बंद रहता है। साथ ही इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस भी मनाया जाता है, जिसके कारण इस तारीख को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
2 मई से फिर खुलेगा बाजार
1 मई को अवकाश होने के बाद, शुक्रवार 2 मई को शेयर बाजार में सामान्य रूप से कारोबार शुरू होगा। इसके बाद 3 और 4 मई को साप्ताहिक छुट्टियां (शनिवार और रविवार) के कारण बाजार फिर 2 दिन बंद रहेगा। अगला नियमित कारोबारी दिन सोमवार 5 मई को होगा, तब से हफ्ते का पूरा कारोबार शुरू होगा।
आज बाजार में हल्की गिरावट
बुधवार, 30 अप्रैल को शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही। सेंसेक्स 46.14 अंक टूटकर 80,242.24 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 1.75 अंक गिरकर 24,334.20 पर बंद हुआ। वैश्विक तनाव और निवेशकों की सतर्कता के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, 1 मई को NSE और BSE दोनों बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Stock Market Holiday 2025: Why will the stock market remain closed on May 1, know the reason behind it
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm